हजारीबाग

कटकमसांडी में सुशासन की मिसाल: अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता खुद सुन रहे जनता की पीड़ा, वर्षों पुराने जटिल मामलों का कर रहे त्वरित निष्पादन

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग)।
प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यशैली को नई दिशा देते हुए कटकमसांडी के अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता आम जनता के लिए आशा की किरण बनकर उभरे हैं। कार्यालय में प्रतिदिन आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए वे स्वयं मामलों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं और वर्षों से लंबित, जटिल एवं पेचीदा मामलों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान कर रहे हैं।


फोटो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की बात सुनते हुए दस्तावेजों का अवलोकन कर रहे हैं। यह दृश्य केवल एक बैठक नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जिम्मेदार प्रशासनिक सोच को दर्शाता है।
अंचल क्षेत्र के सभी पंचायतों से पहुंचे लोग भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, नामांतरण, राजस्व संबंधी समस्याओं एवं वर्षों से अटके मामलों को लेकर अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें पहली बार भरोसेमंद सुनवाई और ठोस कार्रवाई मिल रही है। आम नागरिकों का कहना है कि अंचल अधिकारी की इस कार्यशैली से न केवल समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता की यह सक्रियता यह साबित करती है कि यदि अधिकारी संवेदनशील, कर्मठ और जनहित के प्रति ईमानदार हों, तो प्रशासन जनता के लिए बोझ नहीं, बल्कि सहारा बन सकता है। कटकमसांडी में उनका कार्यकाल सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनता जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...