हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार — कानून से भागना अब नहीं आसान

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग)।
कटकमसांडी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों के वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने G(f) 339/17 के वारंटी त्रिभुवन मेहता, पिता बबुनी मेहता, ग्राम कंडसार को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 142/24, दिनांक 30.06.2024, धारा 323/379/498A/504/506 भा.द.वि. के अभियुक्त अविनाश कुमार, पिता चंद्रदेव साव, ग्राम झारदाग, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग को भी पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है। थाना प्रभारी शिवम गुप्ता द्वारा लगातार फरार अभियुक्तों पर शिकंजा कसने की रणनीति से अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराध कर फरार रहने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कटकमसांडी पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी थाना की बड़ी सफलता: खोए हुए दो मोबाइल बरामद, थाना प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता ने लौटाई मुस्कान

Khabar365newsहजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सजगता...

हजारीबाग

गोंदवार की त्रासदी के बाद राहत: मृतक आश्रितों को मिला मुआवजा, वन विभाग ने बढ़ाया सुरक्षा का दायरा

Khabar365newsहज़ारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के अंतर्गत चुरचू प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र...

हजारीबाग

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के पक्ष में महा पदयात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा समर्थकों का सैलाब

Khabar365newsराज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप...

हजारीबाग

रोड शो में उमड़ी भीड़, सरफराज अहमद ने मांगा वोट

Khabar365news मोहम्मद सरफराज अहमद के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 400 बाइकों का...