BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में पुलिस लापरवाही, सरकारी हथियार गायब

Share
Share
Khabar365news

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अभिरक्षा में रखे गए सरकारी हथियार के लापता होने का मामला सामने आने से महकमे में हड़कंप मच गया है। यह मामला पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित टीओपी-2 थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक सिपाही का सरकारी हथियार बीती रात से गायब बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित सिपाही बैजनाथ यादव किसी निजी कार्य से बाहर गया हुआ था, उसी दौरान उसका सरकारी हथियार लापता हो गया। हथियारों की नियमित जांच के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हथियार कब और किन परिस्थितियों में गायब हुआ। पुलिस अभिरक्षा से हथियार के लापता होने की घटना ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में पलामू जिले में आर्म्स एक्ट के तहत कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा गया है। ऐसे में इसी बीच पुलिस के ही सरकारी हथियार के गायब होने की सूचना ने विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...