Home Jharkhand पतरातू के पंचमंदिर में सजेगा खेल महाकुंभ, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का होगा जमावड़ा
JharkhandpatratupatratuRamgarhSports

पतरातू के पंचमंदिर में सजेगा खेल महाकुंभ, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का होगा जमावड़ा

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पतरातू के पीटीपीएस पंचमंदिर खेल परिसर में 11 एवं 12 जनवरी को स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

टूर्नामेंट की खास बात यह है कि सभी मुकाबलों का संचालन राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी रेफरी द्वारा किया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता की निष्पक्षता और स्तर और भी ऊंचा होगा। आयोजन को लेकर पंचमंदिर खेल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पतरातू विधायक रोशन लाल चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, खेलप्रेमी और युवा दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार यह टूर्नामेंट न केवल युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नई दिशा देगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...