हजारीबाग

रामनवमी 2026 एवं सरस्वती पूजा को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Share
Share
Khabar365news

आगामी रामनवमी एवं सरस्वती पूजा के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था संधारण एवं आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विगत वर्षों के पूजा एवं त्योहारों के अनुभव साझा किए गए। उपायुक्त ने उन अनुभवों से सीख लेते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला स्तर के संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण कर वहां विशेष निगरानी एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना तंत्र को अभी से पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान ड्रॉप गेट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, बैरिकेटिंग, मेडिकल टीम की तैनाती, कंट्रोल रूम, डीजे एवं भड़काऊ गानों पर नियंत्रण,साइबर सेल की सक्रियता, बिजली विभाग, उत्पाद (एक्साइज) विभाग की तैयारी तथा मूर्ति विसर्जन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं अभी से प्रारंभ की जाएं।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने, अफवाहों पर त्वरित नियंत्रण एवं नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी लाइन विभागों को अपने-अपने दायित्वों का आकलन कर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था से बचा जा सके।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, सजगता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि आगे भी कई चरणों में बैठकों का दौर जारी रहेगा ताकि तैयारी की हर गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन,उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, अपर समाहर्ता श्री संतोष सिंह,प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा, सदर एसडीओ श्री आदित्य पांडेय, बरही एसडीओ श्री जोहन टुडू सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित कर में उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...