हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों में मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news


थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की सक्रियता और अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सख्त निर्देशन में अपराध पर करारा प्रहार


हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और तत्परता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कांड संख्या 266/25 के तहत धारा 103/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रौशन भोगता, पिता गांगों सिंह भोगता, निवासी साकूद थाना कटकमसांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया हुआ है। उनकी सक्रिय कार्यशैली, तेज़ कार्रवाई और अपराधियों पर लगातार नजर रखने की रणनीति से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है।
इस पूरी कार्रवाई के पीछे अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का सशक्त मार्गदर्शन और स्पष्ट निर्देश भी अहम भूमिका में रहा। उनके निर्देशन में जिले भर में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है।
स्थानीय लोगों ने कटकमसांडी पुलिस की इस तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के आने के बाद क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगी है और आम जनता खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है।
कटकमसांडी पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भरोसे का संदेश भी है कि पुलिस हर हाल में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

वंदे भारत की रफ्तार बनी काल! रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत, पहचान अब तक अज्ञात

Khabar365newsहजारीबाग: कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरियवाँ में शुक्रवार को एक दिल दहला...