JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पीवीयूएनएल में लोहरी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के टाउनशिप ग्राउंड में लोहरी उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ श्री ए.के. सहगल एवं श्रीमती रेणु सहगल ने उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को लोहरी की शुभकामनाएँ दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों में अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना)मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओएंडएम) ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) तथा जोगेश चंद्र पात्र, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं कमीशनिंग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इस पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लोहरी का यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और नए आरंभ लेकर आए। पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द और एकजुटता को और मजबूत किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...