JharkhandpatratupatratuRamgarh

न्यूनतम मजदूरी , सेफ्टी मानकों का पालन करो- आदित्य नारायण प्रसाद (विस्थापित प्रभात संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष)

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखंड के ग्राम गेगदा में विस्थापित- प्रभावित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी की एक बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्पन्न हुई।
विस्थापित-प्रभावितों के दर्द को ब्यान करते हुए कहा गया कि NTPC का PVUNL(भारत देश का महारत्न कम्पनी) के रुप में यहां पदार्पण हुआ तो बर्षो से लम्बित हमारी समस्याओं के समाधान का उम्मीद कर हमलोगों ने आगे बढ़कर स्वागत किया।। लेकिन इसके उलट पूर्व PTPS की पुनरावृत्ति करते हुए ही PVUNL प्रबंधन द्वारा विस्थापित-प्रभावितों को ठगा और छला जा रहा है।

इस तरह धीरे-धीरे NTPC (PVUNL)अपने वास्तविक रुप दूसरा ईस्ट इण्डिया कम्पनी का रुप में आ गया। फुट डालो, राज करो PVUNL का प्रमुख पॉलिसी बन चुका है। लगातार बाहरी आउटसोर्सीग एज वहीं दूसरी ओर PVUNL के नव निर्मित / निर्माणाधीन पावर प्लांट में कार्यरत PVUNL का मैन पावर सप्लाई एजेंसी हो या PVUNL का EPC कॉन्ट्रैक्टर BHEL के एजेंसियों के तहत काम कर रहे लेबर, ज्यादातर लोगों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जा रहा है ।

मजदूरों से 12 से 14 घंटा काम लेकर उन्हें न्यूनतम मजदूरी तो नहीं दिया जाता है,साथ में उनके कार्य दिवस को कम दिखाकर पीएफ भी कम जमा कर दिया जाता है । हर जगह सुरक्षा मानकों का लगातार अनदेखा करने के कारण सबसे ज्यादा मेजर और माइनर एक्सीडेंट हुआ है। इन दुर्घटनाओं को भी प्रबंधन द्वारा छिपाने का प्रयास किया जाता है।

इसका एक ताजा उदाहरण भेल के ठेकेदार कनवर में कार्यरत मजदूर सरोज कुमार जो गंभीर रूप से घायल है और उसका पैर में कट गया है उसको सीईओ के अनुमति से चुप चाप बिना PVUNL हॉस्पिटल के सूचना के रामगढ़ किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया । विस्थापित मोर्चा के विरोध से उसे अच्छे चिकित्सा के लिए रामप्यारी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है । मजदूरों का ना सेफ्टी का ध्यान है और ना ही उसे न्यूनतम मजदूरी देना है इस प्रकार हर स्तर पर शोषण। विस्थापित प्रभावितों के साथ सभी मजदूर त्रस्त हैं।
आज के बैठक में मुख्य रूप से कुमेल उरांव राजाराम प्रसाद प्रिय नाथ मुखर्जी मो० कयूम अंसारी थे।

वहीं इस मामले में निर्माणाधीन पी वी यू एन एल प्लांट के अधिकारियों ने कहा कि प्रतिदिन सुरक्षा मानको का ध्यान दिया जाता है, सुरक्षा में कोई चुक ना हो इसलिए प्रतिदिन बैठक होती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, 6 टीमों में होगी जंग

Khabar365newsरांची: झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजधानी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

विधानसभा में घमासान, नाथवानी मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल ने पैनल को दी मंजूरी, जल्द होगी नियुक्ति

Khabar365newsरांची: राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता अब पूरी तरह...

BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरमसिया हाट में गिरी बिजली, दो लोगों की गई जान

Khabar365newsगोड्डा: जिले के बरमसिया हाट में मंगलवार को वज्रपात की दर्दनाक घटना...