हजारीबाग

सड़क सुरक्षा माह 2026: हजारीबाग में चला सघन वाहन जांच अभियान व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप नहीं तो नहीं मिलेगी एंट्री!

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग, 13 जनवरी 2026 — सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आज हजारीबाग में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिला परिवहन कार्यालय की सड़क सुरक्षा टीम ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व कर रहे यातायात प्रभारी अनूप कुमार की सक्रियता और सख्त निगरानी में दर्जनों वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई व्यावसायिक वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के सड़क पर दौड़ते पाए गए, जो खासकर कोहरे और अंधेरे में बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।
अधिकारियों ने मौके पर ही ऐसे वाहनों को रोका और सुरक्षा मानकों का पालन कराते हुए लाल और सफेद रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए।
कुल 20 वाहनों में मौके पर ही रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।



यातायात प्रभारी अनूप कुमार ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि
“कोहरे और अंधेरे में दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टिव टेप बेहद जरूरी है। यह सिर्फ नियम नहीं, आपकी और दूसरों की जान की सुरक्षा है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान से शहर में यह साफ संदेश गया कि अब सड़क पर लापरवाही नहीं चलेगी। प्रशासन की इस मुहिम से न सिर्फ दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी, बल्कि लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...