BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातु में पीवीयूएन की पहल: किशोरियों के स्वास्थ्य व मासिक स्वच्छता को संबल

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

समुदाय विकास पहलों के अंतर्गत पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा बुधवार को पतरातु क्षेत्र में किशोरियों के स्वास्थ्य एवं मासिक स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक केंद्रित पहल की गई। यह पहल समावेशी सामाजिक विकास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अपने आसपास के शैक्षणिक संस्थानों को निरंतर सहयोग प्रदान करने की पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर एसएमएस की अध्यक्ष, पीवीयूएनएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), मेडिकल टीम एवं सीएसआर/सीडी टीम की उपस्थिति में एस.एस. हाई स्कूल, पतरातु तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पतरातु में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों का उद्घाटन किया गया। साथ ही छात्राओं के बीच 10,000 सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया।

इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित मासिक उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना, मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक संकोच को कम करना तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और नियमित विद्यालय उपस्थिति को सशक्त बनाना है। पीवीयूएन लिमिटेड की यह पहल स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...