हजारीबाग

बिजली चोरी पर विभाग का महा-प्रहार

Share
Share
Khabar365news

PVC बाइपास लगाकर मीटर से छेड़छाड़ का खुलासा, दर्जनों उपभोक्ता पकड़े गए, भारी जुर्माना ठोका

हजारीबाग (बड़कागांव)
बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजली विभाग ने एक साथ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए कई उपभोक्ताओं को रंगेहाथ पकड़ा है। जांच के दौरान सामने आया कि कई स्थानों पर PVC पाइप के जरिए मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
विभागीय जांच टीम ने निर्धारित तिथि को अलग-अलग इलाकों में क्रमवार निरीक्षण किया। इस दौरान कई घरों और प्रतिष्ठानों में मीटर टैंपरिंग, बाइपास कनेक्शन और अनियमित विद्युत उपयोग की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में प्रत्येक उपभोक्ता के खिलाफ स्पष्ट साक्ष्य दर्ज किए गए हैं।

नियमों के अनुसार दोषी पाए गए उपभोक्ताओं पर हजारों रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। वहीं कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद कनीय अभियंता प्रदीप प्रजापति ने बकाया राशि की तत्काल वसूली और कनेक्शन सुधार का निर्देश दिया है।

बिजली विभाग के अधिकारी प्रदीप प्रजापति ने साफ शब्दों में कहा कि “PVC बाइपास लगाकर बिजली चोरी करना गंभीर अपराध है। भविष्य में इस तरह की गतिविधि पाए जाने पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान अस्थायी नहीं बल्कि निरंतर चलेगा। आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध कनेक्शन और मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा कार्रवाई तय है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...