BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में सजेगी ‘श्री श्याम हवेली’, चार दिवसीय अमृत महोत्सव 29 जनवरी से शुरू

Share
Share
Khabar365news

श्री श्याम परिवार रांची के तत्वावधान में आगामी 29 जनवरी से 1 फरवरी तक ‘श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी श्री श्याम परिवार रांची द्वारा स्थानीय दुर्गा-बाड़ी में बुधवार 28 जनवरी को प्रेस वार्ता सम्मेलन के दौरान दी गई। वार्ता में संस्था के महामंत्री मंटू जालान ने 29 जनवरी से 1 फरवरी तक ‘‘श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा बाड़ी में श्री श्याम परिवार रांची द्वारा मनाये जाने वाले भव्य श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

29 जनवरी 2026 गुरूवार प्रातः 9 बजे से प्रभू श्री श्याम एवं हनुमान जी महाराज के निशान की तैयारी श्री श्याम परिवार, राँची के सभी सदस्यों द्वारा प्रारंभ की जाएगी। महामंत्री मंटू जालान ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से महोत्सव 30 जनवरी 2026 शुक्रवार से आचार्यों एवं पंडितों के सानिध्य में सभी सदस्यों द्वारा प्रातः 8 बजे से श्री गणेश पूजन, श्री श्याम प्रभू एवं हनुमान जी महाराज का निशान पूजन किया जाएगा तथा 11 बजे से हवन पूजन एवं आरती के साथ सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जाएगा।

31 जनवरी शनिवार को दोपहर 2 बजे से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 401 महिलाये एवं पुरूष पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में श्री श्याम प्रभु के पवित्र निशान को लेकर नगर भ्रमण करते हुए चलेंगें। शोभायात्रा में श्री श्याम बाबा के भजन कीर्तन करते हुए श्री श्याम परिवार के सदस्यगण एवं भजन प्रवाहक होंगे। मुख्य आकर्षण श्रृंगारित रथ पर विराजित श्री श्याम प्रभु की मनोहारी झांकी होगी। मुख्य रथ के आगे हाथों में पवित्र निशान लिए श्री श्याम प्रभू के लाडले रहेंगे, शोभायात्रा में झारखण्ड के प्रसिद्ध लोक ढ़ाक पार्टी की 31 सदस्यों की टोली श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर बंशीधर आडुकिया रोड, कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, अपर बाजार, मारवाड़ी टोला, गांधी चैक, राँची विश्वविद्यालय, शहीद चैक होते हुए महोत्सव स्थल ‘‘ श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा-बाड़ी राँची पहुंचेगी।

1 फरवरी को प्रातः 6 बजे से श्री श्याम परिवार रांची के अध्यक्ष श्रवण जालान और पत्नी पुरोहित शंकर लाल शास्त्री के सानिध्य में श्री गणेश पूजन एवं सभी देवी-देवताओं का आवाहन, श्री श्यामप्रभु का दिव्य, भव्य एवं अनुपम श्रृंगार ‘‘श्री श्याम हवेली’’ दुर्गा-बाड़ी में अखंड ज्योत के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा, श्री श्याम प्रभु को सवामणी महाभोग भोग और छपपन भोग लगाया जाएगा। प्रातः 8 बजे से 501 महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा श्री सुरेश जी बजाज के सानिध्य में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे से भजनों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें श्री हनुमान मंडल रांची एवं स्थानीय भजन मण्डलियों द्वारा भजन प्रस्तुत किये जायेंगे। तत्पश्चात ज्योति पाल, ग्वालियर, संजय सैन, सुरजगढ़, राजस्थान एवं कृष्ण दाधीच़, वाराणसी के द्वारा भजनों का आयोजन होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री श्याम प्रभु संग खेली जाएगी पुष्पों की होली तथा संग में इत्रों की वर्षा से प्रभु श्री श्याम का मनुहार करेंगे। पारम्परिक राजस्थानी गीत-संगीत और घूमर करते पुरूष और महिलाएं शामिल होंगे। रात्री 10 बजे 101 विवाहित जोड़ों द्वारा श्री श्याम प्रभु की भव्य समापन महाआरती के साथ ही श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 का भव्य समापन होगा।

कलकत्ता से आये 30 कारीगर विगत 5 दिनों से दिन-रात बाबा के श्रृंगार के लिए कार्यरत है। पुरे श्रृंगार का विशेष आकर्षण श्याम प्रभु को देश के विभिन्न स्थानों के चुनिन्दा पुष्पों से गुंथी हुई मालाओं से बाबा का वस्त्र बागा तैयार किया जाएगा साथ ही विभिन्न प्रकार के मेवा काजू, किशमिश, कागजी बादाम, अखरोट, पिस्ता, आलू बुखारा, खजूर, अंजीर, लौंग, इलायची, केसर आदि से सुसज्जित प्रेम और श्रद्धा से पिरोई गयी माला श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार किया जाएगा। पुरे आयोजन का सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें श्री पवन लोहिया को महोत्सव संयोजक बनाया गया है। संस्था के मिडीया प्रभारी अमित चैधरी एवं जयदीप राज ने महोत्सव के आयोजन से संबंधित कई गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा श्री श्याम परिवार के समस्त सदस्यगण महोत्सव को सफल बनाने में दिन-रात कार्यरत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...