BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का समापन आज, शाम को कैबिनेट की बैठक

Share
Share
Khabar365news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री आज समस्तीपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण करेंगे और ‘जनसंवाद’ के जरिए आम जनता से सीधे मुखातिब होंगे। मुख्यमंत्री यहां कुल 887 करोड़ रुपए की 188 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 

इन योजनाओं में 470 करोड़ रुपये की 71 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, 273 करोड़ रुपये की 74 अन्य योजनाओं का भी सरायरंजन से उद्घाटन किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और आगामी बजट सत्र के लिए जनता की जरूरतों को भी समझना है।

समस्तीपुर में समीक्षा बैठक और निरीक्षण कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पटना लौटेंगे। राजधानी लौटते ही आज शाम में बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। 2 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से ठीक पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य के भविष्य से जुड़े कई नीतिगत निर्णय लिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान मिले फीडबैक के आधार पर कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। बजट सत्र की तैयारियों और विधायी कार्यों को लेकर भी मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...