हजारीबाग

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन को दी नई धार, मो. शाहिद उर्फ राजा खान बने आठ पंचायतों के प्रभारी

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग)।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान को कटकमसांडी प्रखंड के आठ पंचायतों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दिनांक 30 जनवरी 2026 को जारी पत्र में यह जानकारी दी गई कि मो. शाहिद उर्फ राजा खान, पिता स्व. सत्तार खान, ग्राम एवं थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग को कटकमसांडी, शाहपुर, बाझा, रेबर, आराभूसई, डांटो, ढोटवा एवं कंचनपुर पंचायत का प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूती देना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
नवनियुक्त प्रभारी मो. शाहिद उर्फ राजा खान ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पंचायत स्तर परछ संगठन को और मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस नियुक्ति से कटकमसांडी प्रखंड में झामुमो की गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा की काली छाया: तीन घटनाओं से दहला जिला, गदोखर में युवक की दर्दनाक हत्या

Khabar365newsहजारीबाग। आस्था और श्रद्धा का पर्व रामनवमी इस बार हजारीबाग के लिए...

हजारीबाग

रामनवमी को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार पूरी टीम

Khabar365newsहजारीबाग शहरी क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बिजली विभाग ने...