BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नगर निकाय चुनाव : नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री का दूसरा दिन, महापौर पद पर 5 नामांकन पत्र बिके, नामांकन अब भी शून्य

Share
Share
Khabar365news

नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री और नामांकन के दूसरे दिन आज 30 जनवरी 2026 को रांची समाहरणालय एवं बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष से अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए।
आज महापौर पद के लिए 05 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, हालांकि इस पद पर नामांकन शून्य रहा। सभी 53 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 111 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें से वार्ड-2 से सरिता देवी एवं वार्ड-37 से राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया। महापौर पद के लिए रमा खलखो, विनोद कुमार बड़ाइक, तनुत तुलियो तिग्गा, बीरू तिर्की और देवी दयाल मुंडा ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। महापौर पद के लिए अब तक कुल 11 अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं, जबकि नामांकन अभी तक शून्य है।

बुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए 04 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, नामांकन शून्य रहा। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 13 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, लेकिन यहां भी नामांकन नहीं हुआ।

सभी 53 वार्डों में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री इस प्रकार रही :
वार्ड 1 – 00
वार्ड 2 – 02
वार्ड 3 – 01
वार्ड 4 – 05
वार्ड 5 – 02
वार्ड 6 – 02
वार्ड 7 – 03
वार्ड 8 – 03
वार्ड 9 – 05
वार्ड 10 – 00
वार्ड 11 – 02
वार्ड 12 – 03
वार्ड 13 – 05
वार्ड 14 – 01
वार्ड 15 – 03
वार्ड 16 – 02
वार्ड 17 – 01
वार्ड 18 – 03
वार्ड 19 – 03
वार्ड 20 – 01
वार्ड 21 – 03
वार्ड 22 – 02
वार्ड 23 – 00
वार्ड 24 – 01
वार्ड 25 – 03
वार्ड 26 – 02
वार्ड 27 – 01
वार्ड 28 – 03
वार्ड 29 – 03
वार्ड 30 – 01
वार्ड 31 – 01
वार्ड 32 – 06
वार्ड 33 – 02
वार्ड 34 – 11
वार्ड 35 – 01
वार्ड 36 – 00
वार्ड 37 – 00
वार्ड 38 – 02
वार्ड 39 – 04
वार्ड 40 – 02
वार्ड 41 – 01
वार्ड 42 – 00
वार्ड 43 – 00
वार्ड 44 – 00
वार्ड 45 – 00
वार्ड 46 – 00
वार्ड 47 – 00
वार्ड 48 – 02
वार्ड 49 – 02
वार्ड 50 – 05
वार्ड 51 – 00
वार्ड 52 – 02
वार्ड 53 – 04

बुण्डू नगर पंचायत में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री :
अध्यक्ष पद के लिए 04 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। रितेश कुमार पातर, घासीराम उरांव, राजेश उरांव एवं श्री कृष्ण मुंडा ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। अध्यक्ष पद के लिए अब तक नामांकन शून्य है।
वार्ड 1 – 02
वार्ड 2 – 00
वार्ड 3 – 03
वार्ड 4 – 01
वार्ड 5 – 02
वार्ड 6 – 02
वार्ड 7 – 01
वार्ड 8 – 00
वार्ड 9 – 00
वार्ड 10 – 00
वार्ड 11 – 01
वार्ड 12 – 01
वार्ड 13 – 00

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...