BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में विधवा आदिवासी महिला से 15 हजार रुपये की छिनतई

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले में बढ़ते अपराध ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला शहर के पोश इलाके न्यू टाउन से सामने आया है, जहां देर शाम एक विधवा आदिवासी महिला से 15 हजार की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता न्यू टाउन निवासी सुनिता मुर्मू ने बताया कि वह गांधी मैदान के समीप स्थित एपेक्स इंस्टीट्यूट से अपनी बेटी उषा सोरेन को लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक्सचेंज गली स्थित ज्ञानोदय स्कूल के पास पहले से मौजूद एक युवक ने अचानक उनके हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के अनुसार पर्स में 15,000 नकद थे, जो उन्होंने घरेलू जरूरतों के लिए एटीएम से निकाले थे। घटना के बाद महिला और उनकी बेटी काफी भयभीत हैं। इस संबंध में पीड़िता ने जामताड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पॉश इलाके में हुई इस छिनतई की घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...