BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद सदर अस्पताल में बवाल, वकील-स्वास्थ्यकर्मी भिड़े

Share
Share
Khabar365news

धनबाद सदर अस्पताल की दीवार तोड़कर रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उग्र हो गया। तीसरे दिन जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल के बीच आज हालात उस समय बिगड़ गए, जब कथित तौर पर कुछ अधिवक्ताओं ने अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और पत्थरबाजी की। इस घटना में एक अस्पताल कर्मचारी के घायल होने की सूचना है। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर धनबाद थाना की पुलिस पहुंची और हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।

गौरतलब है कि अधिवक्ता सदर अस्पताल की दीवार तोड़कर आवागमन का रास्ता और पार्किंग सुविधा की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर शनिवार को मौन प्रदर्शन करते नजर आए। पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...