BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया आठवीं का छात्र नदी में डूबा

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत दानगद्दी पर्यटन स्थल पर नदी में डूबने से संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल, ठेठईटांगर के आठवीं कक्षा के छात्र अभिषेक कुमार सिंह के लापता होने की सूचना है। छात्र अपने स्कूल साथियों के साथ पिकनिक मनाने दानगद्दी आया हुआ था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई, जिसके बाद सिमडेगा के उपायुक्त (डीसी) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एनडीआरएफ की टीम से संपर्क किया। प्रशासन के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम आज सिमडेगा पहुंचेगी, जिसके बाद नदी में छात्र की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...