पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। तभी लेखनटोला पुल के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार सड़क पर जा गिरे और करीब 50 मीटर तक शव बिखरे पड़े मिले। ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और सड़क पर खून फैला हुआ था। मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 घायलों का PMCH में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान घायलों में से एक की भी मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Leave a comment