BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

इंडियन आइडल में छाए धनबाद के अभिषेक, टॉप-12 में बनाई जगह

Share
Share
Khabar365news

कोयलांचल की धरती से निकलकर प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार ने अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत के दम पर इंडियन आइडल सीजन-16 के टॉप-12 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब वे देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो के मंच पर लाइव गाला राउंड में नजर आएंगे। इंडियन आइडल सीजन-16 का प्रसारण शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर किया जाएगा। इस सप्ताहांत से शुरू हो रहे पहले गाला राउंड को प्रीमियम पार्टी राउंड नाम दिया गया है।जिसमें प्रतियोगिता और भी ज्यादा कठिन हो गई है।

अभिषेक के पिता अजय शाह ने बताया कि यह राउंड बेहद चुनौतीपूर्ण है और अभिषेक पूरी मेहनत के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि अभिषेक लगातार 18 घंटे तक रियाज कर रहा है। हर सुर, हर भाव और हर शब्द पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उसका एक ही सपना है। कोयलांचल और धनबाद का नाम पूरे देश में रोशन करना।
अभिषेक ने बताया कि शो में जल्द ही वोटिंग लाइन खोली जाएगी। उन्होंने धनबाद, झारखंड और कोयलांचल के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक वोट देकर उनका समर्थन करें। अभिषेक ने कहा आपका एक वोट मेरे सपने को साकार कर सकता है। संगीत यात्रा के बारे में बताते हुए अभिषेक ने कहा कि उनके पहले गुरु उनके मामा पंकज सांवरिया रहे हैं। जिन्होंने उन्हें संगीत की बुनियादी शिक्षा दी। इसके बाद उन्होंने लगातार अभ्यास, मंच कार्यक्रम और गुरुजनों के मार्गदर्शन से खुद को निखारा।

अभिषेक अब तक उदित नारायण और श्रेयाघोषाल जैसे दिग्गज गायकों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। देशभर के दर्शकों के बीच अपनी कला प्रस्तुत करने को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। धनबाद और झारखंड के संगीत प्रेमियों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं कि वे इस बार इंडियन आइडल की ट्रॉफी अपने नाम करेंगे।
अभिषेक की सफलता के पीछे उनके पिता का संघर्ष भी प्रेरणादायक है।अजय शाह पिछले 20–25 वर्षों से धनबाद के सरायडेला जगजीवन नगर क्षेत्र में पार्क के सामने ठेला लगाकर गुपचुप बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि उनका बेटा संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए और आज वह सपना साकार होता नजर आ रहा है।

पिता अजय शाह ने बताया कि अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक डीएवी बनियाहीर, झरिया में हुई। इसके बाद उनके नाना ने उनकी पढ़ाई में सहयोग किया। कक्षा 5 से 12 तक की पढ़ाई उन्होंने डीएवी कोयला नगर, धनबाद से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए अभिषेक दिल्ली गए, जहां से उन्होंने एमए की पढ़ाई पूरी की।

करीब 5 वर्ष की उम्र से अभिषेक ने संगीत की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कई जागरण, मंदिरों और स्टेज शो में अपनी प्रस्तुति दी। लगातार संघर्ष और मेहनत के बाद आज वे देश के सबसे बड़े सिंगिंग शो इंडियन आइडल सीजन-16 तक पहुंचे हैं। धनबाद और कोयलांचल के लोगों को अपने इस बेटे पर गर्व है और सभी को उम्मीद है कि अभिषेक अपनी आवाज के जादू से इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतकर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...