Home Jharkhand पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अन्त्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक आवासीय कार्यालय परिसर पतरातु में ‘समर्पण दिवस’ के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन भगत की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर बड़कागांव विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पंडित जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

‘अंत्योदय’ ही विकास का मूल मंत्र: विधायक
विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा और सादगी की मिसाल था। उन्होंने उनके महान उपदेशों और सिद्धांतों को साझा करते हुए बताया कि पंडित जी का ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन न केवल एक राजनीतिक विचार है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग है। विधायक ने जोर देकर कहा कि पंडित जी का सपना था कि विकास की किरण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (अंत्योदय) तक पहुंचे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वारिस खान, मंडल उपाध्यक्ष किशोर महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष गणेश ठाकुर, बड़कागांव विधानसभा,माननीय विधायक कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार,कटिया पंच मंदिर पूर्व मुखिया राहुल रंजन,युवा नेता राहुल सिंह, अशोक कुमार सिंह, शंकर मुंडा, जयप्रकाश प्रसाद,मनोज वर्मा, रंजय कुमार शर्मा, विजय सिंह,संतोष गंझू, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में PVUNL को दोहरी उपलब्धि

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...