BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

फर्जी YONO अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का जामताड़ा से खुलासा

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा से SBI YONO के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, अपराधी SBI YONO अधिकारी बनकर कस्टमर्स को फोन करते थे और ठगने का काम करते थे। दरअसल, जामताड़ा एसपी के मोबाइल पर YONO एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधी फर्जीवाड़ा एवं साइबर ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, एसपी के मोबाइल पर योनो एपीके फाइल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। जिसके बाद साइबर थाना की पुलिस ने टीम गठित कर ट्रैकिंग का काम शुरू किया। हालांकि, गुप्त सूचना से पता चला कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डिमवाडीह गांव में बासझुड़ के पास कुछ साइबर अपराधियों द्वारा SBI YONO के नाम पर कस्टमर्स को फोन कर घटना को अंजाम दे रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गिरोह के चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहां से 7 फर्जी मोबाइल और 8 फर्जी सिम भी बरामद किए गए। पुलिस द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, जिन चार अपराधियों को पकड़ा गया है उनमें इब्राहिम अंसारी, हुसैन अंसारी, शाकिर अंसारी और सिराज अंसारी के रूप शामिल हैं। बहरहाल, एसपी राजकुमार मेहता ने पकड़े गए साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ खुलासा करते हुए बताया कि उन्हीं के मोबाइल पर साइबर आरोपियों द्वारा योनो के माध्यम से साइबर ठगी करने का झांसा दिया जा रहा था।

उसके बाद उन्होंने ट्रैकिंग करना शुरू किया और पुलिस टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधी गिरिडीह जिले के आलापुर के रहने वाले हैं, जो जामताड़ा में साइबर अपराधियों के साथ मिलकर लोगों को ठगने का काम करते थे। वहीं, पुलिस ने बताया कि पकड़े गए साइबर आरोपियों द्वारा लाखों की साइबर ठगी की गई है। फिलहाल छानबीन की जा रही है, और उनके पास से जब्त किए गए मोबाइल और सिम कार्ड से कितने लोगों से साइबर ठगी की गई है, इसकी पता लगाई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...