BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Share
Share
Khabar365news

दुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पिछले बरामदे पर एक महिला के साथ बच्ची की शव मिलने का मामला सामने आया है। दोनों की शव खून से लथपथ स्थिति में मिली है। दरअसल, आज यानि बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक करके लौट रहे कुछ लोगों द्वारा शव को देखा गया। जिसके बाद, लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी छानबीन शुरू कर दी। वहीं, बच्ची की उम्र लगभग 6 साल बतायी जा रही है,

और महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों और पुलिस आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या हुई है। पुलिस द्वारा पुछताछ में, भीड़ में मौजूद कई लोगों ने बताया कि यह महिला पिछले कुछ दिनों से इधर ही भटक रही थी। कभी-कभी इसके साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी रहता था।

हालांकि महिला कौन थी, कहां से आई थी इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी। महिला और बच्ची दोनों साथ रहती थी, जिससे यह पता चलता है कि दोनों मां-बेटी है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...