BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रांची पहुंचे, नगर निकाय चुनाव को लेकर आज अहम बैठक

Share
Share
Khabar365news

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह इस वक्त रांची में है। झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने वाली है। इस बैठक में पार्टी समर्थित मेयर और अन्य प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। रांची समेत राज्य के नौ नगर निगम क्षेत्रों में मेयर सहित अन्य पदों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। रांची आगमन के बाद अरुण सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा इस दिशा में लगातार सक्रिय बनी हुई है। हालांकि निकाय चुनाव गैर-दलीय होते हैं, लेकिन भाजपा का प्रयास है कि अधिक से अधिक पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीतें। इससे पहले शनिवार को भाजपा मुख्यालय में नगर निकाय चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई थी। करीब चार घंटे तक चली इस बैठक के बाद बाहर निकले पार्टी नेताओं ने बताया कि संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने स्वीकार किया कि कोर कमेटी की बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...