BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बसंतोत्सव मेला संपन्न, पीवीयूएनएल परिसर सांस्कृतिक रंगों में रंगा

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय बसंतोत्सव मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (पावर) तजिंदर गुप्ता, बीएचईएल उपस्थित रहे। उनका स्वागत ए.के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल एवं महाप्रबंधकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण इंटर हाउस सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभी को मनोरंजन से भर दिया। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द और पारिवारिक सहभागिता को और मजबूत किया।

समापन सत्र में लकी ड्रॉ के अंतर्गत लॉटरी टिकट पुरस्कारों का वितरण किया गया, जिसने प्रतिभागियों में खासा उत्साह पैदा किया। बसंतोत्सव मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि संगठनात्मक एकता और सामाजिक जुड़ाव को भी सशक्त करने वाला आयोजन सिद्ध हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...