BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में युवक की पीट पीटकर हत्या, जमीन को लेकर था विवाद

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज कटहलबाड़ी भट्ठा गांव में जमीन विवाद में एक 30 वर्षीय युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उधवा-राधानगर मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।मामले की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा भीड़ को नियंत्रित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस 6 के करीब लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

घटनास्थल पर मौजूद मृतक की भाभी शीला देवी ने बताया कि गांव के ही विफल घोष तथा अन्य चार पांच लोग एकजुट होकर हथियार एवं लाठी लेकर जबरन घर में घुस गए और कार्तिक मंडल को घसीटते हुए घर से बाहर ले आए और बीच सड़क पर उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।पीड़ित महिला के मुताबिक, विगत सात जनवरी की रात यहां कुछ लोगों ने साजिश के तहत घर में आग लगा दी थी। इस दौरान 15 घर जलकर राख हो गए थे। इस दौरान कार्तिक मंडल का घर भी जल गया था। इसके बाद विफल घोष तथा दूसरे लोगों ने कार्तिक मंडल को घर बनाने से भी रोका था। थाने में इसकी शिकायत भी की गयी थी। इधर, कार्तिक मंडल की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...