रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू पुलिस ने चोरी के केबुल के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पतरातू थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पतरातू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एनटीपीसी प्लांट में चोरों द्वारा केबुल की चोरी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो कई चोर चोरी के केबुल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दो चोर रोचाप गांव निवासी एहसान अंसारी और बुढ़मु थाना अंतर्गत गेशवे गांव निवासी हिमांशु कुमार को पकड़ लिया। कई चोर भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 1000 मीटर केबुल बरामद किया है। हिमांशु कुमार पर पूर्व में चोरी और एहसान अंसारी के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज है। मौके पर सब इंस्पेक्टर शिवलाल कुमार गुप्ता, सब इंस्पेक्टर प्रदीप रजक ,असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अर्जुन ठाकुर उपस्थित थे।
Leave a comment