हजारीबाग

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, तेज़ कार्रवाई से तस्कर धराए

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग(चौपारण)। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरही पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक Hyundai Xcent कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस की सख़्ती और मुस्तैदी से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में तथा चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की सक्रियता से थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तेज़ रफ्तार से आ रही Xcent कार पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भागने लगी, लेकिन पुलिस बल ने साहसिक पीछा करते हुए वाहन को पकड़ लिया।
वाहन से उतरकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने धर-दबोचा। तलाशी में कार से रॉयल स्टैग एवं किंगफिशर स्ट्रॉन्ग ब्रांड की कुल 192 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में चौपारण थाना कांड संख्या 34/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की तत्परता और पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में भय का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...

हजारीबाग

पदमा में चोरी का जोरदार खुलासा, पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा; लाखों के सामान के साथ स्कूटी बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने महज...

हजारीबाग

हजारीबाग में डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन के साथ उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़

Khabar365newsहजारीबाग। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के उल्लास के बीच गांधी मैदान,...

हजारीबाग

5 अक्टूबर को हजारीबाग में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Khabar365news डीवीसी की 132 केवी कोनार–बरही लाइन में होगा महत्वपूर्ण कार्य, सुबह...