हजारीबाग

अवैध विदेशी शराब की खेप ध्वस्त, 10 लाख की शराब जब्त — ASP अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी की सख़्त कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग।
कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल निर्देशन एवं थाना प्रभारी कटकमसांडी की सक्रिय अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में एक स्विफ्ट डिज़ायर कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कटकमसांडी थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान BR04AA-1625 नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन के डिक्की व सीट के नीचे छुपाकर रखी गई ROYAL CHALLENGE एवं BLENDERS PRIDE ब्रांड की सैकड़ों बोतलें बरामद की गईं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को मौके पर ही धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश कुमार (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है। इस पूरे मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 24/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
👉 इस सफल कार्रवाई में यह साफ तौर पर देखने को मिला कि ASP अमित कुमार के सशक्त नेतृत्व और थाना प्रभारी की लगातार निगरानी व तत्परता के कारण अवैध शराब माफियाओं के मंसूबों पर करारा प्रहार हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की है और इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
कटकमसांडी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि अवैध कारोबारियों के लिए अब इस इलाके में कोई जगह नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...

हजारीबाग

पदमा में चोरी का जोरदार खुलासा, पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा; लाखों के सामान के साथ स्कूटी बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने महज...

हजारीबाग

हजारीबाग में डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन के साथ उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़

Khabar365newsहजारीबाग। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के उल्लास के बीच गांधी मैदान,...

हजारीबाग

5 अक्टूबर को हजारीबाग में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Khabar365news डीवीसी की 132 केवी कोनार–बरही लाइन में होगा महत्वपूर्ण कार्य, सुबह...