BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जादू-टोना के शक में भाभी की हत्या, 2 लाख में बुलाया शूटर; 6 धराए

Share
Share
Khabar365news

तमाड़ थाना क्षेत्र के तालाडीह गांव में महिला की कथित ‘आग से मौत’ का मामला अब सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। रांची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे केस का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि एतवारी कुमारी नामक महिला की चूल्हे की आग में जलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई।

लेकिन 2 फरवरी को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कहानी बदल दी। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मौत जलने से नहीं, बल्कि सिर में गोली लगने से हुई है। इसके बाद मामला हत्या में दर्ज किया गया। तमाड़ थाना कांड संख्या 10/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई।
जांच में सामने आया कि मृतका एतवारी कुमारी अपने देवर सोनाराम लोहरा की भाभी थी। सोनाराम को शक था कि एतवारी जादू-टोना जानती थी और उसी ने उसके दो बच्चों की जान ली। इसी अंधविश्वास के चलते उसने हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, सोनाराम ने अपने साले अमित लोहरा के साथ मिलकर 2 लाख रुपये में शूटर विष्णु महतो को सुपारी दी। 1 फरवरी की शाम शूटर अपने साथी के साथ एतवारी के घर पहुंचा और गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को चूल्हे की आग में जला दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीचरण मुण्डा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा और विष्णु महतो को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अंधविश्वास के चलते की गई इस साजिशन हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

भवानीपुर ने जीता गेन्दरेच् बॉल प्रतियोगिता का खिताब

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर। प्रखंड के जयनगरा पंचायत अंतर्गत...

ActiveJharkhandPakur

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बूथों पर पहुंचीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज,

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

केंदुआ पंचायत में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीडीसी ने दिए जरूरी निर्देश

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/हिरणपुर। हिरणपुर प्रखंड की केंदुआ पंचायत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में ‘OK’ गेम की चर्चा! खुलेआम कथित लॉटरी बिक्री पर सवाल, रोक क्यों नहीं?

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। जिले में कथित अवैध...