JharkhandpatratupatratuRamgarh

विस्थापित -प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

विस्थापित -प्रभावित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले PVUNL के विस्थापित- प्रभावित ग्रामीणों की बैठक आज दिनांक : 08/02/2026 को कटिया सरना (काली मन्दीर परिसर ) में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्री आदित्य नारायण प्रसाद तथा संचालन श्री प्रदीप महतो व मो अलीम अंसारी ने संयुक्त रुप से किया।


बैठक में सभी ने एक स्वर से कहा कि गत् 06 फरवरी 2026 को बिधायक आवास में बैठक कर कुछ लोगों ने मोर्चा के वैसे लोगों को बाहर कर पुर्नगठन करने का अनाधिकृत ब्यान दिया जो बर्षों से विस्थापित-प्रभावितों के अधिकार के संघर्ष में अपना पूरा जीवन खपा दिया। यह बिलकुल अनर्गल ब्यान है, और इसे ख़ारिज किया जाता है। यह भी स्पष्ट किया गया कि विधायक आवास में मोर्चा द्वारा ऐसी कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी। कहा गया कि उक्त बैठक में कुछ ऐसे व्यक्ति उपस्थित होकर ब्यान बाजी किए हैं जिनका दूर-दूर तक कभी भी विस्थापित आंदोलन से कोई वास्ता नहीं रहा है।


आज के बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि गत् दिन मोर्चा द्वारा जन प्रतिनिधि के बारे में जो ब्यान दिया गया वह किसी पंचायत प्रतिनिधि को लेकर नहीं दिया गया था बल्कि वह ब्यान उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न त्रिपाक्षिय बैठक के मिनट्स में मा. सांसद और बिधायक द्वारा हस्ताक्षर कर प्रबंधन-प्रशासन को छाई डैम निर्माण के प्रयास को बल दिए जाने को लेकर दिया गया था। जबकि उक्त दोनों मिनट्स में न तो PVUNL के कोई पदाधिकारी ने हस्ताक्षर किया और न ही कोई विस्थापित-प्रभावित रैयत ने हस्ताक्षर किया ।


आज के बैठक के माध्यम से कहा गया कि PVUNL में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी मिले, आए दिन सुरक्षा मानकों के घोर उल्लंघन के चलते हो रहे दुर्घटनाओं को रोका जाए।
आज के बैठक में मुख्य रुप से श्री राजा राम प्रसाद, अब्दुल क्यूम अंसारी, फुलेश्वर तुरी ,अलीम अंसारी ,प्रकाश साव, उर्मिला देवी मौजूद थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

हेसला पंचायत को ई गवर्नेंस सुविधा के लिए नेशनल अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत को ई गवर्नेंस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में सेवानिवृत्त शिक्षक की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी, खोजी कुत्ता भी नाकाम

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंका गांव में शनिवार देर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बर्थडे ठीक से नहीं मनाने पर नाराज़ हुई 18 साल की बेटी

Khabar365newsस्टील सिटी बोकारो में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अध्यक्ष पद की रेस में दो प्रत्याशी आमने-सामने, जुबानी जंग से माहौल तनावपूर्ण

Khabar365newsगढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण...