BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में आतंकी स्लीपर सेल की आशंका, कपाली के छह युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर और झारखंड में आतंकी स्लीपर सेल की संभावित गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की संयुक्त जांच में कपाली क्षेत्र के छह युवक एजेंसियों के रडार पर आए हैं। बताया जा रहा है कि ये युवक पिछले वर्ष जमात के नाम पर करीब छह महीने के लिए देश से बाहर गए थे। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश प्रवास के दौरान इन युवकों ने किन लोगों से संपर्क किया और भारत लौटने के बाद शहर के किन इलाकों में उनकी गतिविधियां संदिग्ध रहीं। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कपाली के चार और मानगो आजादनगर के दो युवकों की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि विदेश से लौटने के बाद वे कुछ लोगों को स्लीपर सेल से जोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसी क्रम में चतरा के एक संदिग्ध आतंकी के जमशेदपुर से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क के तार कई जिलों से जुड़े हो सकते हैं। इस पूरे मामले में मानगो के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर भी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। एजेंसियों के अनुसार, हैदर ड्रोन हमलों में दक्ष बताया जाता है और वर्ष 2017 से फरार है। उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। वहीं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में धातकीडीह निवासी अब्दुल सामी और रज्जाक कॉलोनी निवासी नसीम को दिल्ली में पांच दिनों तक गहन पूछताछ के लिए रखा गया था। हालांकि पूछताछ के दौरान किसी आतंकी नेटवर्क से जुड़े ठोस सबूत नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को छोड़ दिया।

बताया गया है कि अब्दुल सामी कपाली नगर परिषद के वार्ड नंबर छह का निवासी है, जबकि नसीम कपाली में किराए के मकान में रहता है। दोनों को तीन फरवरी को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। गौरतलब है कि अब्दुल सामी को 18 जनवरी 2016 को हरियाणा के मेवात से और नसीम को जमशेदपुर से अलकायदा से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले में मेवात से मोहम्मद सामी, ओडिशा से अब्दुल रहमान अली खान उर्फ कटकी और टाटानगर रेलवे स्टेशन से मौलाना कलीमुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया था। करीब नौ वर्ष जेल में रहने के बाद अब्दुल सामी और नसीम को एक मार्च 2025 को अदालत से बरी कर दिया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...