Home Breaking लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की हत्या, एक करोड़ के लेनदेन विवाद में आरोपी गिरफ्तार
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की हत्या, एक करोड़ के लेनदेन विवाद में आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सोसाइटी में विकास खंडेलवाल के आवास से अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार अग्रवाल के लापता होने को लेकर परिजनों ने पहले ही सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में परिजनों ने यह भी बताया था कि अमित के मोबाइल फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर जांच तेज कर दी।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर विकास खंडेलवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच करीब एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम अमित कुमार अग्रवाल का अपहरण किया गया था। रविवार को शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

सहदेव सिंह मुंडा – अध्यक्ष, मुकुल नायक एवं फलिंदर मुंडा उपाध्यक्ष, रंथू उरांव – सचिव,अपर्णा बाडा चुने गए

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा कांके की बैठक संपन्न कांके: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष...

Jharkhand

धर्मप्रान्त की आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास हमारी प्राथमिकता: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद

डालटनगंज : डाल्टनगंज के धर्माध्यक्ष थ्योदोर मस्करेन्हस का इस्तीफ़ा स्थानीय कलीसिया के...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

तीसरी बार तालाबंदी के बाद हरकत में आया रांची विश्वविद्यालय प्रशासन, दो सप्ताह में समाधान का आश्वासन

कैफ़ अली के नेतृत्व में सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने किया प्रशासनिक भवन...

JharkhandRanchi

रॉयल्टी भुगतान की समस्या पर एकजुट हुए झारखंड के संवेदक, आंदोलन की बनी रणनीति

झारखंड संवेदक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलम गार्डन मोराबादी में संपन्न...