BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हुनर है उड़ने का, हर सपने को जीने का… नारी सम्मान समारोह में 38 महिलाएं सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

नारी सशक्तिकरण को समर्पित एक प्रेरणादायक आयोजन के तहत वाम्स इवेंट्स द्वारा नारी सम्मान समारोह (सीजन–7) का आयोजन 8 फरवरी 2026 को प्रेस क्लब रांची में किया गया। इस समारोह में रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 38 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंजू मिंज, विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, डोरंडा कॉलेज उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और ऐसे सम्मान समारोह उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करते हैं।

वाम्स इवेंट्स के डायरेक्टर वसीम आलम ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के लिए बेहतर कार्य कर रही महिलाओं का मनोबल बढ़ाना है, ताकि वे आगे भी पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करती रहें। उन्होंने बताया कि अब तक वाम्स इवेंट्स के छह सीजन में 170 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है। समारोह के दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्ष, अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं और अन्य महिलाओं से खुद पर विश्वास, स्वाभिमान और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सम्मानित महिलाएं
रीना अग्रवाल (इवेंट्स एग्जीबिशन एवं सामाजिक कार्यकर्ता),
सोनाली भट्टाचार्य (एडवोकेट),
सुनीता सर्राफ (फिटनेस कोच),
अंशु माला कर्ण (मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता),
डॉ. परमिंदर कौर (असिस्टेंट प्रोफेसर),
डॉ. श्वेता प्रिया (सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षिका),
संगीता सिन्हा (बिजनेस एंटरप्रेन्योर – सैलून),
श्वेता सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता – एनजीओ),
सुशीला लकड़ा (अभिनेत्री एवं गायिका),
ऊषा रानी तिग्गा (व्यवसायी – फ्लावर),
वंदना उपाध्याय (सामाजिक कार्यकर्ता),
रानी सिंह (एंकर एवं पत्रकार),
शगुफ्ता यास्मीन (गार्डनिंग उत्पाद एवं सेवाएं),
रश्मि एम. खलखो (बिजनेस एंटरप्रेन्योर),
सिंधु बाला (सामाजिक कार्यकर्ता),
ममता वर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता),
लक्ष्मी कुमारी (सॉफ्टवेयर इंजीनियर),
डोमा शेर्पा (पुलिस),
मनीषा साहू (इन्फ्लुएंसर),
मारिया साहब (इवेंट ऑर्गेनाइजर),
मौसमी कंवल (वेलनेस कोच एवं हेल्थ–न्यूट्रिशन कंसल्टेंट),
वंदना लाल (फैशन डिजाइनर),
अनुपमा कच्छप (ट्राइबल फैशन डिजाइनर एवं एंटरप्रेन्योर),
अंतरा दुबे (अभिनेत्री),
पद्मा प्रियदर्शिनी (असिस्टेंट प्रोफेसर),
नुसरत परवीन (बिजनेस एंटरप्रेन्योर),
अफीफा शमीम (डिजाइनर),
डॉ. प्रियंका कुमारी (सामाजिक कार्यकर्ता),
स्वीटी कुमारी (फैशन फैकल्टी),
डॉ. सुष्मिता भांजा (यूथ आइकॉन),
नेहा थापा (पेंटिंग आर्टिस्ट),
महक रानी (फिटनेस ट्रेनर),
गुंजन प्रिया (मेकअप आर्टिस्ट),
शिफा सिद्दीकी (आर्ट एंड क्राफ्ट),
सपना कुमारी (ब्लड बैंक),
अनुरागिनी तिर्की (फैशन कोरियोग्राफर),
अमृता टोप्पो (ट्राइबल मॉडल),
सायका फलक (मेहंदी आर्टिस्ट)।

विशेष अतिथि

साधना कुमार झा, हुमा, अवधेश, अंकित

टीम मेंबर्स

श्वेता शारना, नीलिमा हासा पूर्ति

कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ कि नारी सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की नींव है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...