Home Breaking अध्यक्ष पद की रेस में दो प्रत्याशी आमने-सामने, जुबानी जंग से माहौल तनावपूर्ण
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अध्यक्ष पद की रेस में दो प्रत्याशी आमने-सामने, जुबानी जंग से माहौल तनावपूर्ण

Share
Share

गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब अध्यक्ष पद की दो प्रत्याशी आमने-सामने आ गईं और जनता के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं। यह पूरी जुबानी जंग भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर पंचायत चुनाव को लेकर बंशीधर नगर की राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ विभिन्न वार्डों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 12 के सरेह टोला में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रत्याशी विजयालक्ष्मी देवी और अध्यक्ष पद की दूसरी प्रत्याशी किरण देवी आमने-सामने आ गईं।

जानकारी के अनुसार, सरेह टोला में किरण देवी अपने समर्थकों के साथ पहले से ही चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान विजयालक्ष्मी देवी भी वहां वोट मांगने पहुंच गईं। दोनों प्रत्याशियों के बीच पहले बातचीत हुई, लेकिन देखते ही देखते बात बहस और आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। प्रचार के दौरान विजयालक्ष्मी देवी ने स्थानीय लोगों से कहा, “आप सभी को आवास मिला है और जिस सड़क पर आप चल रहे हैं, वह भी मेरे कार्यकाल में बनी है। मैं विकास के नाम पर आपसे वोट मांग रही हूं।” इस पर पास में मौजूद किरण देवी ने पलटवार करते हुए कहा, “दीदी, आपने बहुत घूस ली है।” इसके बाद माहौल और अधिक गरमा गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पंचायत चुनाव की सियासी तपिश और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के बीच इस खुली जुबानी जंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Jharkhandjamshedpur

सीएम हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के...

JharkhandRanchi

UDGAM 2026 : नवाचार, रचनात्मकता और अंतर्विषयक शिक्षा का अद्भुत संगम

राँची । St. Xavier’s School, Doranda में वार्षिक अंतर्विषयक प्रदर्शनी ‘UDGAM 2026’...