BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बर्थडे ठीक से नहीं मनाने पर नाराज़ हुई 18 साल की बेटी

Share
Share
Khabar365news

स्टील सिटी बोकारो में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को लेकर पुलिस पहले से ही दबाव में है। इसी बीच एक युवती की गुमशुदगी की सूचना से पुलिस की चिंता और बढ़ गई। हालांकि जांच के बाद मामला कुछ और ही निकला और पुलिस ने राहत की सांस ली। दरअसल, सेक्टर-12 थाना क्षेत्र निवासी गणेश चंद्र भट्टाचार्य ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के लापता होने को लेकर थाने में सनहा दर्ज कराया था। युवती के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और संभावित सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी।

शिकायत के कुछ ही समय बाद पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया। मामले की पुष्टि सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने की है। उन्होंने बताया कि आवेदन में परिजनों ने बेटी के लापता होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित खोज लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि 6 फरवरी को उसका 18वां जन्मदिन था। उसे उम्मीद थी कि माता-पिता उसका जन्मदिन अच्छे तरीके से मनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने पर वह नाराज हो गई। इसी नाराजगी में वह 7 फरवरी को घर से बैग लेकर निकल गई।

घर से निकलने के बाद युवती इधर-उधर भटकती रही और अंततः अपने एक शिक्षक के पास पहुंच गई। शिक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर सकुशल बरामद कर लिया। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि यह पूरी घटना किशोरावस्था में लिया गया भावनात्मक और बचपना भरा निर्णय था। युवती को समझा-बुझाकर उसके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...