BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी, केकेएन स्टेडियम से निकलेगी भव्य शिव बारात

Share
Share
Khabar365news

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ मंदिर की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर शहर पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। 15 फरवरी की शाम 6 बजे केकेएन स्टेडियम से भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी स्पाइरल लाइटों से सजाया गया है। पर्यटन विभाग और स्थानीय समाजसेवी अभिषेक झा के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मेला क्षेत्र और बारात मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी भी रखी जाएगी।

शिव बारात केकेएन स्टेडियम से निकलकर बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक, भैरो बाजार, नरसिंह टॉकीज रोड, शिक्षा सभा, चांदनी चौक और बैद्यनाथ लेन होते हुए मंदिर के पूरब द्वार से प्रवेश करेगी। इस बार झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। ‘साइबर दैत्य’ की विशेष झांकी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए तैयार की गई है। श्रद्धालुओं को एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। बारात में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘कलयुग थीम’, ‘कल्कि अवतार’ और भगवान गणेश की झांकियां भी शामिल होंगी। देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों, साधु-संतों और राक्षसों के स्वरूप में कलाकार आकर्षक प्रस्तुति देंगे। बारात में 15 से 20 तासा दल, बैंड पार्टी, भांगड़ा दल, घोड़े-ऊंट और सांस्कृतिक टीमें शामिल होंगी। छऊ और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां माहौल को और भक्तिमय बनाएंगी।

महाशिवरात्रि पर शिव विवाह की पौराणिक परंपरा निभाई जाएगी, जिसमें सिंदूरदान की रस्म विशेष आकर्षण रहेगी। पूरे शहर में शिव धुन गूंज रही है। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार प्रकाश सज्जा पहले की तुलना में थोड़ी कम है और मेयर चुनाव के कारण उत्साह में हल्की कमी है, फिर भी श्रद्धालुओं में बारात को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...