BreakingJharkhandझारखंडबोकारो

निकाय चुनाव बाद बैकलॉग के 45 पदों पर जल्द नियुक्ति विज्ञापन जारी होगा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में हो रहे निकाय चुनाव के बाद JPSC 45 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करेगा।राज्य सरकार ने पहले के इन 45 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए JPSC से अनुरोध किया था। गौरतलब है कि साल 2023 और 2024 के कुल 103 पदों को भरने के लिए नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का राज्य सरकार ने अनुरोध किया था। इसके साथ ही 45 बैकलॉग पदों को भी भरने का अनुरोध किया था। ऐसे में JPSC ने सरकार ने अनुरोध के आलोक में 2023 और 2024 के रिक्त पदों के लिए विज्ञापन भी जारी किया था। लेकिन इस विज्ञापन में 45 बैकलॉग पद शामिल नहीं थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन 45 बैकलॉग पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने से पहले ही राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा हो गई। इसी कारण से बैकलॉग का विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जा सका। ऐसे में आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद बैकलॉग का विज्ञापन JPSC द्वारा जारी किया जाएगा। 

बता दें इस विज्ञापन में छात्र/अभ्यर्थी उम्र सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर होने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थी मांग कर रहे है कि उम्र सीमा की गणना 01 अगस्त 2018 होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि 10वीं से 13वीं JPSC परीक्षा में उम्र सीमा की गणना 01 अगस्त 2017 के आधार पर हुई थी। ऐसे में 22 अभ्यर्थियों ने इसे लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की और उन्हें उम्र सीमा में छूट भी मिली। लेकिन जो अभ्यर्थी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है वह आज भी याही आव्वेदन देने के अंतिम दिन भी सरकार और CM हेमंत सोरेन से आस लगाए बैठे है। अब यह आशंका लगाईं जा रही है कि बैकलॉग पदों में भी उम्र सीमा को लेकर मतभेद हो सकता है। क्योंकि राज्य में हर साल आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। यही कारण है कि उम्र सीमा को लेकर छात्र लगातार आंदोलन करते रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ पुलिस ने 4 घंटे में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 7 आरोपी को किया गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

समाज में पत्रकारिता सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम हेमंत सोरेन 

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को राजधानी रांची स्थित होटल बी.एन.आर. चाणक्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डोरंडा के श्री हरि मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsराजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...