BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साहित्यिक योगदान के लिए रूपा कुमारी अनंत को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

Share
Share
Khabar365news

रांची में आयोजित सम्मान समारोह में  प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को ‘डॉक्टर (विद्या वाचस्पति)’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ की ओर से प्रदान किया गया।  सम्मान समारोह में विद्यापीठ के कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी एवं कोषपाल पवन कुमार सिंह ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में सेंट जेवियर कॉलेज के भूतपूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कमल कुमार बोस, वरिष्ठ साहित्यकार अनिता रश्मि, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, डॉ. श्याम कुंवर भारती, मधुमिता साहा सहित देशभर से आए कई साहित्यकार उपस्थित थे। गौरतलब है कि ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि उन व्यक्तित्वों को दी जाती है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो। रूपा कुमारी अनंत को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। वे लंबे समय से अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य जगत में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाती रही हैं। इस उपलब्धि से साहित्य जगत में खुशी की लहर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में पति-पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी, हल्की झड़प ने लिया भीषण रूप

Khabar365newsगढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में पति- पत्नी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विधायक संजीव सरदार ने दिशोम जाहेर स्थान में मारांग बुरु की पूजा

Khabar365newsपोटका विधानसभा अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के करनडीह स्थित दिशोम जाहेर स्थान में...