हजारीबाग

दारू थाना की बड़ी कार्रवाई: कांड संख्या 15/26 के अभियुक्त लक्ष्मण मेहता गिरफ्तार, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता की हो रही सराहना

Share
Share
Khabar365news


हज़ारीबाग़ जिले के दारू थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दारू थाना कांड संख्या 15/26, दिनांक 01/03/2026, धारा 275/292 बीएनएस एवं 47ए उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले के अभियुक्त लक्ष्मण मेहता (पिता- नारायण महतो), ग्राम घाघरा, थाना दारू, जिला हज़ारीबाग़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है। इस गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
इस पूरी कार्रवाई में दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता और नेतृत्व की अहम भूमिका रही। उनके कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि थाना प्रभारी के सख्त और सजग रवैये से अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास का माहौल बना है।
दारू थाना की इस प्रभावशाली कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था और भी मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है‌।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...