हजारीबाग

हुरहुरू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। शहर के हुरहुरू मोहल्ला में कुएं से बरामद युवक के शव मामले का पुलिस ने तेज़ी और सूझबूझ के साथ खुलासा कर दिया है। यह मामला बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र का है, जहां 25 फरवरी की सुबह कुएं से युवक इन्द्रदेव कुमार उर्फ लल्लू गोप का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर महज कुछ ही दिनों में आरोपी प्रताप कुमार दास उर्फ छोटू (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के बाद उसने पहले पत्थर से वार किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया ताकि मामला छिपा रहे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कंबल और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है।
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी पंकज कुमार की सक्रियता और नेतृत्व की सराहना हो रही है। उनकी तत्परता, टीम वर्क और सूझबूझ भरी रणनीति के कारण ही यह जघन्य कांड जल्द सुलझ सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास बढ़ा है।
पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। हजारीबाग पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध चाहे जितना भी जटिल क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बच पाना नामुमकिन है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...