पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट
1 मार्च को मिला था शव
हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव से करीब 2 किमी दूर गेहूं के खेत में 17 वर्षीय होपोनमय सोरेन का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भाई के आवेदन पर केस दर्ज
मृतका के भाई माईकिल सोरेन के लिखित आवेदन पर हिरणपुर थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/238/70(2) और पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत दर्ज हुआ।
48 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी
रफायल सोरेन (20) – बिझामारा
एलगिन टुडू (20) – खजुरडांगा
एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
थाना प्रभारी विनय कुमार समेत एसआईटी टीम के अन्य पुलिस अधिकारियों ने लगातार छापेमारी कर मामले का तेजी से उद्भेदन किया।
जांच जारी, गांव में शोक और आक्रोश
पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गहन जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
महज 48 घंटे में खुलासा कर पुलिस ने दिखाई तत्परता, अब न्याय की उम्मीद।
Leave a comment