BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नौकरी का झांसा देकर नोवामुंडी की चार आदिवासी बच्चियों को तमिलनाडु में बनाया गया बंधक

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी  के चार आदिवासी बच्चियों के कथित अपहरण और तमिलनाडु में बंधक बनाकर रखे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाया गया था, लेकिन उन्हें वहां पर बंधक बनाकर रखा गया है। वापस अपने घर लौटने नहीं दिया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु इसकी शिकायत की और इस पर तुरंत संज्ञान लेने और बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि तमिलनाडु में बंधक बनाई गईं बच्चियां बीमार है। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है। उन्होंने बताया कि ये सारी बच्चियां बंधक बनाकर रखने की वजह से बहुत डरी हुई हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोग भोले-भाले आदिवासी परिवारों को छल और फरेब में फंसा कर बाहर नौकरी का झांसा देकर ले जाते हैं।

विधायक सोनाराम सिंकु ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्षेत्र के डीएसपी को इसकी सूचना दी। डीएसपी उन्होंने त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि बच्चियों को सुरक्षित उनके परिवार के पास लाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।
विधायक ने साफ किया कि क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज चंपिया, प्रखंड महासचिव प्रदीप प्रधान, रोशन पान, दानिश हुसैन, और अन्य स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा के आम पहुंचे लंदन, झारखंड ने रचा निर्यात का इतिहास

Khabar365newsरांची/सिमडेगा: झारखंड के सुदूरवर्ती सिमडेगा जिले ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आरपीएफ की ईमानदारी, युवती को वापस मिली खोई संपत्ति

Khabar365newsरांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा संचालित ऑपरेशन अमानत के तहत रांची...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भीषण गर्मी में जीण माता समिति ने बांटा शीतल शरबत

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अवंतीपोरा पहुंचे संजय सेठ, विकास और सुशासन की उपलब्धियां गिनाईं

Khabar365newsश्रीनगर/अवंतीपोरा: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर...