पश्चिमी सिंहभूम जिले में हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। यहां एक व्यक्ति ने 15 साल की अपनी चचेरी भतीजी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कट दी। इतना ही नहीं, नाबालिग के द्वारा दुष्कर्म की जानकारी अपने परिजनों को देने पर पूरे परिवार को जान से मारने तक की धमकी भी दे डाली।
यह पूरा मामला हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र का है। जहां 15 साल की नाबालिग बच्ची अपने चचेरे चाचा के घर गई थी। घर में चाचा एक कमरे में नाबालिग के साथ बैठा था। जहां हैवान ने नाबालिग को बहला-फुसला कर उसे अपने मोबाइल पर फिल्म दिखाया। इसके बाद आरोपी किशोरी को घर से थोड़ी दूर खलियान पर ले गया। यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद किशोरी काफी डर गई थी। लेकिन, उसने हिम्मत करके अपने परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर, घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर एक टीम का गठन कर छापामारी करने का आदेश दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए किशोरी की मेडिकल जांच भी कराई है। अब जल्द ही कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जायेगा।
Leave a comment