BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची-छत्तीसगढ़ रूट की एसी बस में लगी भीषण आग,

Share
Share
Khabar365news

रांची से छत्तीसगढ़ जा रही एक एसी बस में बुधवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस धधकते हुए आग के गोले में बदल गई। हालांकि ड्राइवर की सतर्कता और तत्परता के कारण सभी यात्रियों को समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक शिवनाथ नाम की यह बस रांची से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई थी। जब बस खरसिदाग इलाके में रिंग रोड पर पहुंची, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को रोका और दरवाजा खोलकर यात्रियों को तेजी से बाहर निकलने में मदद की। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना में लगभग एक दर्जन यात्रियों का सामान जल गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...