हजारीबाग

हजारीबाग में घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा

Share
Share
Khabar365news

घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, किसी उपभोक्ता को नहीं होगी परेशानी

घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सतर्क, नियमित निरीक्षण के दिए गए निर्देश

पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति, लोगों को नहीं हो रही कोई परेशानी

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार श्री आदित्य पांडेय अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग की अध्यक्षता में दिनांक 11.03.2026 को पेट्रोलियम एवं घरेलू गैस से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री मुरली यादव, IOCL, BPCL एवं HPCL के नोडल पदाधिकारी, सेल्स मैनेजर तथा संबंधित गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्प संचालकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा हजारीबाग जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता की समीक्षा की गई। IOCL के नोडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है तथा किसी भी उपभोक्ता को घरेलू गैस से वंचित नहीं रखा जाएगा। हालांकि वर्तमान में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण होटलों को कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है।

BPCL एवं HPCL गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि घरेलू गैस प्राप्त करने पर उपभोक्ता के मोबाइल पर DSE कोड प्राप्त होता है, जिसके आधार पर लाभुक को गैस उपलब्ध कराई जाती है। यदि किसी उपभोक्ता द्वारा e-KYC नहीं कराया गया है, तो उसे गैस उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा। इस पर अनुमण्डल पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत लाभुकों का e-KYC सुनिश्चित किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र उपभोक्ता घरेलू गैस से वंचित न रहे।

बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी ने स्कूलों एवं अस्पतालों में गैस की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इन संस्थानों में गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। इस पर अनुमण्डल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूलों एवं अस्पतालों में गैस की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी एरिया मैनेजरों को निर्देश दिया गया कि वे समय-समय पर गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें और नियमित अनुश्रवण करें।

इसके अतिरिक्त एरिया मैनेजरों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे होटलों का समय-समय पर निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग न हो तथा किसी प्रकार की कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। IOCL, HPCL एवं BPCL के सेल्स मैनेजरों ने बताया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है तथा किसी भी पेट्रोल पम्प पर आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या नहीं है। कारगिल पेट्रोल पम्प के संचालक ने भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा नियमित रूप से पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की जा रही है तथा आम नागरिकों को ईंधन प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है।

अनुमण्डल पदाधिकारी ने सभी सेल्स मैनेजरों एवं पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देश दिया कि पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति हर हाल में निर्बाध बनी रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि पेट्रोल या डीजल की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की सूचना प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में अनुमण्डल पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

14 माह से फरार महिला अभियुक्त गिरफ्तार, कटकमसांडी पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग: कटकमसांडी थाना पुलिस ने वर्ष 2024 के चर्चित मामले में फरार...