हजारीबाग

आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आज

Share
Share
Khabar365news

प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर करेंगे जांच व परामर्श, ईसीजी व अन्य जांच की भी रहेगी सुविधा

समय पर हृदय की जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव : हर्ष अजमेरा

स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास : जया सिंह

हजारीबाग

शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को हृदय रोग से संबंधित समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर (एमबीबीएस, एमडी, डीएम कार्डियोलॉजी, रिम्स) मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे। बताया गया कि शिविर के दौरान हृदय रोग से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं से पीड़ित मरीजों की विशेष जांच की जाएगी। जिन लोगों को सीने में दर्द या जलन, हार्ट ब्लॉकेज की आशंका, सांस लेने में तकलीफ, अत्यधिक पसीना आना, अनियमित धड़कन, पेट में भारीपन या दर्द तथा कठिन कार्य करते समय सीने में दबाव या सांस फूलने जैसी शिकायतें होती हैं, वे इस शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं। शिविर में मरीजों के लिए ईसीजी, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच एवं डॉक्टर से परामर्श की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार मरीजों को आगे के उपचार के लिए उचित चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भी इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे पात्र मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोग तेजी से बढ़ती हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को हृदय रोग संबंधी समस्याओं की जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने बताया कि आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले भर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों को हृदय रोग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, वे इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।
गौरतलब है कि आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे हजारीबाग सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार संभव हो सके। शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोग पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7319942210 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...

हजारीबाग

भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी जिम्मेदारी: बीडीओ पूजा कुमारी ने गोदाम से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बुधवार को लगातार हो...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिला...