BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ भड़के खिलाड़ी, पुलिस कराया मामला शांत

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले में आगामी सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आयोजित क्रिकेट कैंप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इस कैंप की जानकारी स्थानीय खिलाड़ियों को नहीं दी गई और उन्हें इसमें प्रवेश से भी वंचित रखा गया। इसको लेकर स्थानीय खिलाड़ियों में नाराज़गी देखी गई। जामताड़ा के स्थानीय क्रिकेटर आशुतोष दुबे, हेमंत झा, रंजन रावत, बापी दत्ता, सोनू कुमार, निवास मंडल, इफ्तिखार अहमद, वीर भूषण यादव समेत अन्य खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें कैंप के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। जब वे आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में आयोजित कैंप में पहुंचे तो उन्हें शामिल होने से रोक दिया गया, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। इस संबंध में स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया गया। खिलाड़ियों का आरोप है कि जब उन्होंने जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराया, तो उन्हें धमकी दी गई। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से जिला क्रिकेट संघ पर मनमानी और धांधली के आरोप लगते रहे हैं। आशुतोष दुबे ने कहा कि पहले जामताड़ा के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से पहचान बनाते थे, लेकिन वर्तमान पदाधिकारियों के रवैये के कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी भटक रहे हैं।

खिलाड़ियों ने प्रशासन से मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जामताड़ा क्रिकेट संघ के सचिव योगेश सिंह और कोषाध्यक्ष रविंद्र झा का कहना है कि खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के नियमों के अनुसार किया गया है। उनके अनुसार, जिले के बाहर के खिलाड़ी टीम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन राज्य के बाहर के खिलाड़ियों को अनुमति नहीं है। इस विवाद को लेकर जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

41 लाख का ‘भ्रष्टाचार भवन’! 4 महीने में ही चटक गया सिस्टम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट “उद्घाटन हुआ… और शुरू हो गई...