BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

असर्फी अस्पताल पर वसूली का आरोप लगाकर धरने पर बैठीं झरिया विधायक रागिनी सिंह

Share
Share
Khabar365news

झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर उस समय हलचल बढ़ गई जब झरिया की विधायक रागिनी सिंह असर्फी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल शव सौंपने के लिए भी परिजनों से पैसे वसूलता है। धरने के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि मंत्री केवल झूठा आश्वासन देते हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने मांग की कि या तो मंत्री अपने बयान पर स्पष्ट करें या फिर अस्पताल द्वारा लिए गए पैसे वापस कराए जाएं। मामले की जानकारी जब विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंची तो उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए लुईस मरांडी और पूर्णिमा दास को मौके पर भेजा। उन्होंने रागिनी सिंह से बातचीत कर उन्हें समझाया। बातचीत के बाद रागिनी सिंह धरना समाप्त करने पर राजी हो गईं और वहां से उठकर चली गईं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो वह आगे भी आवाज उठाती रहेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

41 लाख का ‘भ्रष्टाचार भवन’! 4 महीने में ही चटक गया सिस्टम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट “उद्घाटन हुआ… और शुरू हो गई...