रांची में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने पांच थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह पोस्टिंग हाल ही में हुए तबादलों के बाद रिक्त हुए पदों को भरने के लिए की गई है। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के मुताबिक, लव कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अरुण कुमार महथा को धुर्वा, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली, कुनाल कुमार को कांके और नितिन कुमार सिंह को डेलीमार्केट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने सभी नियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने-अपने थानों में योगदान देने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही रांची से करीब आधा दर्जन इंस्पेक्टरों का जिला तबादला किया गया था, जिसके बाद इन पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
Leave a comment